Advertisement

कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर नगर में कार्यकारी अध्यक्ष पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि के नेतत्व में लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज माल रोड में विद्यालय इकाई का गठन किया गया जिसमें इकाई अध्यक्ष राजन शर्मा इकाई मंत्री राहुल यादव को निर्विरोध चुना गया और उन्हें प्रमाण पत्र महामंत्री के द्वारा दिया गया व उपस्थित पदाधिकारियों का सम्मान एवं मनोनीत इकाई अध्यक्ष इकाई महामंत्री राहुल यादव को पुष्पों कि माला पहनाकर सभी को मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया दोनों पदाधिकारी ने संगठन को आश्वासन दिया कि मैं संगठन के प्रति निष्ठा और वफादारी से कार्य करूंगा संगठन कि गति को आगे बढ़ाने का भी कार्य करेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव प्रदेश संरक्षक बाबूलाल कुशवाहा जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंडित जितेंद्र वाल्मीकि जिला मंत्री पंकज वर्मा जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद जिला उपमंत्री सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव विद्यालय के प्रधान लिपिक प्रदीप त्रिवेदी अंकुर कश्यप , करन त्रिवेदी, अंकुर यादव,साहिल कुमार, विनोद पांडेय, अंकित इकाई के समस्त सदस्य उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh