Advertisement

भव्य भजन संध्या व महाप्रसाद में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

कानपुर। श्री यज्ञसैनी वैश्य नवयुवक मण्डल हलवाई समाज (रजि.) के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को सिविल लाइंस स्थित वेद गेस्ट हाउस में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के महाप्रसाद, भंडारे एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की आरती से हुआ। इसके बाद बाल भोग में विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट पकौड़ियां एवं हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक शर्मा, साक्षी चन्ना और राकेश लक्खा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। “बांके बिहारी कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन” तथा “जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी एवं फूलों की होली ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
भजन संध्या के उपरांत आयोजित महाप्रसाद एवं भंडारे में श्रद्धालुओं ने दाल-बाटी-चूरमा, नान, पूरी, रोटी, मटर पनीर, आइसक्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक अमिताभ बाजपेई, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं एमएलसी अरुण पाठक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष वेदांत गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, मंत्री धीरज गुप्ता, प्रचार मंत्री अरविंद गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री प्रवीण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।]

मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh