Advertisement

खेल प्रेमियों और उभरती प्रतिभाओं के लिए ‘टर्फ अरेना’ का भव्य शुभारंभ

कानपुर,किदवई नगर स्थित जंगली देवी मंदिर के पास खेल प्रेमियों और उभरती प्रतिभाओं के लिए ‘टर्फ अरेना’ का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालक सौरभ बाजपेई, मोनिका बाजपेई, देवांश बाजपेई, शरद बाजपेई, हर्ष वाजपेई व रेनू बाजपेई ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।मोनिका वाजपेई ने बताया कि टर्फ अरेना का उद्देश्य शहर के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारना है। यहां क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए कुशल प्रशिक्षकों द्वारा आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिवराम सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं के साथ ऐसे निजी प्रयास खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से ऐसे खेल मंचों को प्रोत्साहित कराने का भरोसा दिलाया। मीडिया प्रभारी अमित बाजपेई ने कहा कि टर्फ अरेना युवाओं के खेल करियर को नई दिशा देगा। समारोह में शैलू दुबे, विक्रम पंडित,अभिषेक अग्रवाल,ओमप्रकाश बाजपेई, अशोक वाजपेई समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।]

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh