Advertisement

सीएसए के डॉ आर के यादव अवध विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य नामित

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आरके यादव को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के कार्य परिषद का सदस्य नामित किया गया है।यह मनोनयन उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 20 (1) (गग) के तहत कुलपति के आदेश से किया गया है। डॉ यादव ने विभागीय और अकादमिक स्तर पर कई नवोन्मेषी पहल कीं। उन्होंने विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।उनके अकादमिक योगदान में 60 पुस्तकों का लेखन, 150 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन और उनके निर्देशन में 70 से अधिक परास्नातक एवं पीएचडी उपाधि प्राप्त होना शामिल है।
उनके इस मनोनयन पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने उनके मनोनयन होने पर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षाविदों और विश्वविद्यालय परिवार ने भी उनके इस पद पर नामित होने पर हर्ष व्यक्त किया है।]

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh