Advertisement

सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा भूतेश्वर मंदिर में लगा विशाल भण्डारा

 

कानपुर। सावन मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सोमवार को 211-कल्याणपुर विधान सभा के रवि बाजपेयी के नेतृत्व में बाबा भूतेश्वर मंदिर, केशवपुरम आवास-विकास कल्याणपुर, निकट स्कॉटवर्ल्ड स्कूल में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ भण्डारा प्रभु इच्छा तक चला। “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों के बीच हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। मंदिर परिसर को दीपों और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।
आयोजक रवि बाजपेयी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस पावन दिन पर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ भण्डारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी शिव भक्तों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में नागेन्द्र सिंह, देवेन्द्र त्रिपाठी, सोम प्रकाश बाजपेई, महेन्द्र अग्निहोत्री, शोभित दीक्षित, शिवम तिवारी* सहित मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रही।
भण्डारे में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh