कानपुर शहर के थाना जाजमऊ क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों का उमडा जन सैलाब | पुरानी कहावत के अनुसार यह मंदिर द्वितीय काशी कहा जाता है | वहीं पर सोमवार भोर मे मंदिर के कपाट खुलते ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
सावन के पहले सोमवार पर सिद्धनाथ बाबा के दर्शन को हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। मान्यता है कि मदाहेव को बेल पत्र अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पवित्र सावन के महीने में बाबा के दरबार में भक्तों में काशी विश्वनाथ जैसा उत्साह देखने को मिलता है।
मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे, और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था।]
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















