कानपुर नगर। अपना दल (एस) प्रदेश व्यापार मंच के प्रदेश सचिव एवं बिठूर विधानसभा कानपुर मंडल प्रभारी “प्रदेश उपाध्यक्ष व जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश” प्रभारी जायसवाल क्लब कानपुर मंडल किशन जयसवाल के कार्यालय पर (मिर्जापुर) की पावन धरती पर जन्मे भारत के प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्वविद् एवं भारतीय इतिहास लेखन के अग्रणी विद्वान डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया एवं मरणोपरांत भारत रत्न देने की देशव्यापी मांग की। किशन जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टाम्प शुल्क, निबंधन एवं पंजीयन विभाग, (उ.प्र.) हैं, उन्हीं के मार्गदर्शन में हम सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर युवा नेता जायसवाल क्लब के कानपुर मंडल अध्यक्ष विपुल जायसवाल ने कहा कि हम सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के गौरवशाली वंशज हैं। जायसवाल समाज ने देश को अनेक विद्वान, इतिहासकार, शिक्षाविद्, समाजसेवी, उद्योगपति एवं राष्ट्रनिर्माता महापुरुष दिए हैं। इन महान विभूतियों के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
गौरव जायसवाल, निखिल, आकाश, निरंजन, सुभाष, चिंटू, शिवम, राजेश,उमेश और अन्य साथियों ने सहभागिता निभाई।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















