Advertisement

सीएसए में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का हुआ सफल आयोजन, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
रैली का शुभारम्भ कुलपति डॉ संजीव गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाक रवाना गया तथा कम्पनी बाग चौराहा तक रैली निकाली गई। रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ें–जीवन जोड़ें”, “नशे से दूरी, ज़िंदगी है ज़रूरी” तथा “स्वस्थ युवा–सशक्त भारत” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से समाज को नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव एवं सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संघमित्रा मोहपात्रा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. ऋतु पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विभागीय दल की सदस्य डॉ. अंकिता यादव तथा डॉ. ऐश्वर्या सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दल ने रैली के समन्वय, जागरूकता संदेशों के प्रसार तथा कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया।इस अवसर पर डॉ. एकता शर्मा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. मुक्ता गर्ग, डॉ. जया वर्मा एवं डॉ. नवल झा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ भी लीविश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh