अवर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा अग्रसेन भवन के ब्लॉक किदवई नगर में अपने सातवें स्थापना दिवस पर रोजगार के उद्देश्य से 15 सिलाई मशीन वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ संस्था के सभी संरक्षक और पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था के द्वारा विधवा जरूरतमंद ऐसी महिलाओं को मशीन वितरित की गई जिन्हें अपने परिवार को चलाने में रोजगार की आवश्यकता थी। इसके लिए फॉर्म भराए गए।
आवेदन करने वालों में 118 फॉर्म आए। कमेटी द्वारा समस्त प्रक्रिया को जांचने के बाद 15 प्रतिभागी सामने आए। पिछले साल भी 21 सिलाई मशीन वितरित की गई थी जिससे वह महिलाएं रोजगार प्राप्त कर रही है। संस्था का उद्देश्य सदैव ही जरूरतमंदों की सहायता करना है विगत 7 सालों से 7 अनाथ जरूरतमंद कन्याओं की शादियां भी यह संस्था करती है। अध्यक्ष आदित्य पोद्दार का कहना है कि सेवा ही धर्म है। सिलाई मशीन वितरण के पश्चात गायन प्रतियोगिता रखी गई जिसमें 60 प्लस महिलाओं और पुरुषों को स्थान दिया गया। जजेज द्वारा परिणाम निकाला गया। जीतने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिए गए। मंच संचालन शिवांगी द्विवेदी ने संभाला।कार्यक्रम को वृहद बनाने के लिए विनायक पोद्दार, संरक्षक नरेंद्र ओमर, रामगोपाल तुलस्यान, अनिरुद्ध पोद्दार, महासचिव सुरभि द्विवेदी, प्रमुख सचिव विनीता अग्रवाल, सचिव गौरी गुप्ता, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, जज में सुपर्णा मिश्रा, रचना अवस्थी, राजीव सक्सेना रहे। एसएन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रेम जयसवाल, टीकम चंद सेठिया,राजीव अग्रवाल,अनूप गुप्ता,इला बाजपेई, दीप्ति शर्मा, सुजीत सिंह, सुपर्णा मिश्रा, कृष्णा शर्मा, पूजा श्रीवास्तव,प्रवीण विश्नोई,सहित पूरी टीम उपस्थिति रही।]
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















