Advertisement

CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में कानपुर चैप्टर के छात्रों ने लहराया परचम

कानपुर नगर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा आयोजित जून 2026 की CMA इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस परीक्षा में कानपुर चैप्टर के वि‌द्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।
परिणामों के शुभ अवसर पर कानपुर चैप्टर ऑफिस में एक अभिनंदन कार्यक्रम में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी सफल एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चैप्टर के सचिव CMA अजय शर्मा ने बताया कि इस बार CMA फाइनल का 33% और CMA इंटर का 22% रिजल्ट रहा।
शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (CMA Final)
इशिका मोदी CMA फाइनल दोनों ग्रुप में एक साथ सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही अर्पित कुमार तिवारी दीपा चावला, तान्या अग्रवाल और सागर सचदेव CMA बने। गज़ाला परवीन राज आर्यन सिंह रविंद्र सिंह यशी त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला CMA फाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की
शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (CMA Intermediate)
खुशी चावला चैप्टर ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त महेंद्र सिंह दक्ष गौतम काजल राजपूत गौरव कुमार, लविशा मोटवानी, राजन कुमार जायसवाल, मोहम्मद अयान, अंकित विश्वकर्मा, हर्ष प्रजापति, पार्य विश्नोई, शिवन्या कश्यप, यश राजेश मिश्रा, अक्षत दीक्षित, रोशन यादव, आयुष्मान शर्मा, तृषा गर्ग और शौर्य कश्यप सहित अन्य छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की।
कार्यक्रम के दौरान कानपुर चैप्टर घेयरमैन CMA ए.के. श्रीवास्तव ने छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और उनके अभिभावकों के मार्गदर्शन की सराहना की। चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि कानपुर के छात्रों का यह प्रदर्शन क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
कानपुर चेप्टर में सफल हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया। कानपुर चेप्टर के सचिव सीएमए अजय कुमार शर्मा ने अपने स्वागत उ‌द्बोधन में बताया कि इस बार शहर का परिणाम आसपास के जिलों से बेहतर रहा। श्री शर्मा जी ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में सफल छात्रों ने अपनी सफलता की रणनीति साझा की और चैप्टर द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन व शैक्षणिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh