प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव पीसीएफ सभापति उत्तर प्रदेश का 33वा जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से केक काटकर गरीबों को मिष्ठान एवं फल वितरण करके मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि आदित्य यादव ने पीसीएम में रहकर किसानों के हक अधिकारो के लिए 5 वर्षों से बराबर सराहनीय कार्य किए हैं किसानों के हक अधिकारों की आवाजें देश और प्रदेश की सरकार तक पहुंचाने का कार्य समय समय पर कर रहे हैं राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रह कर पार्टी के संगठन को 1 वर्ष में बड़ी ही मजबूती देने का कार्य किया है जो अन्य दो के नेता 10 वर्षों में नहीं कर सके है। आगामी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बड़ी ताकत के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के विधायक चुनाव जीतकर आएंगे और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव, राम प्रकाश मिश्रा, डॉ शालिनी यादव अरुण यादव, श्री कुमार प्रजापति आकाश कुमार प्रजापति रोहित शास्त्री कैप्टन अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिवस


















