Advertisement

प्रसपा ने न्यायिक संकल्प दिवस के रूप में मनाया राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का जन्मदिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के तत्वाधान में अशोक नगर स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का जन्मदिन न्यायिक संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि आज ही के दिन प्रखर समाजवादी नेता राज नारायण ने इंदिरा गांधी को धूल चटा दी थी 12 जून 1975 आज ही के दिन समाजवादी नेता राज नारायण के पक्ष में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए चुनाव में अनुमति से ज्यादा धन खर्च करने व सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का दोषी मानते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था और यह याचिका के उनके खिलाफ प्रखर समाजवादी नेता राज नारायण ने दाखिल करते हुए समाजवाद का परचम लहराया था। साथ ही महानगर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिवस पर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण व जल संरक्षण को बनाया जन अभियान। जन्म दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, हरि कुशवाहा, एडवोकेट राजेंद्र खरे, फारुख खान, रिजवान अहमद, मोनू श्रीवास्तव, पंकज बाथम, प्रभात गहरवार, ऋषि दुबे ,किसलय दीक्षित, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh