कानपुर, महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष डॉ 0निसार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है लेकिन गंदगी के कारण नई बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त के आदेश के बाद भी मसवानपुर, सैय्यद नगर, रावतपुर, आनंद नगर रोशन नगर, के साथ साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में बजबजाती नालियां की वजह से जनता परेशान है घरों में बीमारियां फैल रही हैं क्षेत्रीय कर्मचारियों की अनदेखी के कारण गंदगी से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कि कई महीनो से नालियो की सिल्ट नहीं निकाली गई जिसकी वजह से नालियां चोक हो गई है थोड़ी सी बारिश में गलियों में पानी भर जाता है रफाका नाले की सफाई में खाना पूरी की गई है अगर क्षेत्र में सफाई नहीं करायी गई तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे।


















