Advertisement

करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत

 

चकेरी – जाजमऊ के शीतला बाजार स्थित अपर इंडिया टेनरी मालिक युसूफ व यामीन की टेनरी मे शनिवार दोपहर मे ऑपरेटर की वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई।

शिवकुमार निषाद 51 वर्षीय अपनी पत्नी उषा 45 वर्ष, 3 बेटी – सोनम 22, अंजलि 20, मुस्कान 18 व 2 बेटे – नितिन 11, निहाल 8 वर्षीय के साथ तिलोकपुर गांव थाना महाराजपुर का रहने वाला है। शिवकुमार करीब 32 वर्ष से जाजमऊ की अपर इंडिया टेनरी मे ऑपरेटर के पद मे कार्यरत है। शनिवार दोपहर करीब 12:50 बजे टेनरी मे वेल्डिंग का काम कर रहा था तभी खुले तार के चपेट मे आने से मौत गई।
दिंवगत के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि अशोक ठेकेदार के साथ टेनरी मे वेल्डिंग का काम कर रहा था तभी अचानक करंट की चपेट मे गया। करीब 2 बजे शिवकुमार के साथी सुनील ने परिवार को सुचना दिया जिसके बाद परिवार सहित वहां पहुचे और काशीराम अस्पताल ले गए जहा मृत घोषित कर दिया। करीब 3 बजे सुचना पर पहुँची पुलिस ने पंचानामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वही आनन – फानन मे टेनरी संचालक युसूफ ने मदद के लिए 5 लाख 50 हजार रुपये की चेक व 50 हजार रूपए क्रियाक्रम के लिए दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh