Advertisement

बर्रा थाने में किया गया वृक्षारोपण

 

प्रगति एक अल्प प्रयास “सामाजिक संस्था यशोदानगर के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण के तहत कानपुर जिले में जगह जगह बृहद स्तर पर को वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में पुलिस थाना बर्रा के प्रभारी हरमीत सिंह की उपस्थित में आज 10 अशोक के पौधे थाना परिसर में रोपित किये गए,जिसमे पुलिस कर्मियों संग संस्था के सक्रिय पदाधिकारियो ने भी एक एक पेड़ लगाया। संस्था के अध्यक्ष विनीत शुक्ला ने बताया कि हम लोग हर रविवार को समय व चिन्हित कर इसी तरह वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था द्वारा प्रस्तावित है जिसमे लोगो को जागरूक भी किया जायेगा। वृक्षारोपण करते हुए एक इंटरव्यू में सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र दुबे ने कहा कि बिना ऑक्सीजन के ये जीवन चलना असंभव है हम लोगो ने कोविड काल मे देंखा भी है अतः समाज के एक एक लोगो से अपील है कि एक एक पेड़ अपने दरवाजे पर लगायें व उसकी अपने बच्चो की तरह देखभाल भी करे। मुख्य रूप से उपस्थित अधिवक्ता गणेश शंकर शुक्ला, सुशील अवस्थी, विकास शुक्ला, विवेक शुक्ल, राम मोहन बाजपाई, आशीष शुक्ला, राजेश मौर्या, अक्षय शुक्ला, अभिषेक बाजपाई, सहर्ष, आयुष शुक्ला एवं यशवंत गौतम व सम्मानित पुलिस के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh