विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर सेफ्टी मैनेजमेंट द्वारा आन लाइन रक्तदान जीवनदान जनजारूकता अभियान चलाया गया जिसमे विभिन्न संगठनों के लोगो ने प्रतिभाग किया शिविर में लखन कुमार शुक्ला मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस योगेश मिश्रा आजीवन सदस्य रेडक्रॉस हरीश तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किया
लखन शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते समय एक काल्पनिक घायल बना कर रक्त के महत्व पर चर्चा की व बताया 14 जून को दुनियाभर में ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। कहते हैं कि रक्तदान यानी महादान। इससे न सिर्फ आप कई लोगों को नया जीवन दे सकते हैं बल्कि कई बीमारियों को दूर भी भगा सकते हैं। भारत में हर साल 1 करोड़ ब्लड यूनिट की जरूरत पड़ती है। सोचिए, अगर कोई ब्लड ही डोनेट न करे तो फिर इस ब्लड की भरपाई कहां से होगी? इसलिए रक्तदान बहुत जरूरी है। विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर ओमकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर मे रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 से 2:00 तक आयोजित होगा कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी व अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी के कर कमलों के द्वारा होगा तथा उस दिन वह स्वयं भी रक्तदान करेंगे आप भी इस महादान में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करे।


















