सेवा ही संगठन -2 भाजपा युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में राहगीरों और जरूरतमन्दों को आयुर्वेदिक काढ़ा, तुलसी शीतल जल, और गर्म नींबू जल और बिस्किट का वितरण प्रतिदिन 23 दिनों से नमो भारतीय जनता युवा मोर्चा केयर सेंटर के तत्वाधान में किया जा रहा है। जिस कड़ी में नयागंज चौराहे में किया गया जिसमें आज मुख्यअतिथि के रूप में अलंकार ओमर किराना बाजार के उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्या मिश्रा और हुलागंज व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेन्द्र रस्तोगी पप्पू रस का आगमन हुआ और उन्होंने यह बताया की ये कार्य बड़ा सराहनीय और साहसिक है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिन रात इस सेवार्थ कार्य में लगे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक सुनील साहू ने बताया कि जब तक कोरोना संक्रमण काल है तब तक यह सेवार्थ कार्य जारी रहेगा ताकि जरूरतमंद उससे लाभाविन्त हो सके। प्रतिदिन 300 से 400 लोगो को आयुर्वेदिक काढ़ा तुलसी शीतल जल और गर्म जल का लाभ मिलता है जिससे कोरोना संक्रमण का कम खतरा रहता है। संचालन, उज्जवल सिंह विनीत सिंह राठौर ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित सर्वेंद्र सराफ योगेंद्र शर्मा,अभिनव ओमर, शशिकांत गुप्ता ,अमित साहू ,मोहित गुप्ता करन तिवारी पारस गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।


















