-कानपुर के चकेरी में शनिवार शाम एक विवाहिता सन्दिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह आग से झुलस गई।उज़के बाद देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मामला चकेरी के ओमपुरवा ताड़ीखाना का है जहाँ प्राइवेट नौकरी करने वाले बादल पुत्र उत्तम जायसवाल की 24 वर्षीय पत्नी कंचन आग की चपेट में आ गयी और उसका पूरा शरीर बुरी तरह से जल गया।ससुराल वाले उसे उर्सला अस्पताल ले गए जहाँ देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।ससुराल वालों का कहना है कि कंचन ने खुद को आग लगाई जबकि विवाहिता के मायके पक्ष का आरोप है कि पति और उसके परिजन कंचन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते आए है और इन्ही लोगो ने उसे आग के हवाले किया है।
मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके मा-बाप समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


















