Advertisement

पर्यावरण संरक्षण के मौके पर कानपुर कमिश्नर के द्वारा कई थानों में पौधा रोपण किया गया

 

आज पर्यावरण संरक्षण के मौके पर कानपुर कमिश्नर ने शहर के अलग अलग थानों पर जाकर पौधारोपण किया वही आम और खास सभी लोगों से देश को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान करने की अपील की.इसी क्रम में बर्रा थाने पर भी कमिश्नर असीम अरुण द्वारा वृक्षारोपण किया गया वा
नये रोपित किये जाने वाले पौधों की सही से देखभाल करने को कहा थाना परिसर में स्वयं कमिश्नर असीम अरुण ने पौधे लगाए और कहा की आने वाले 5 वर्षों में यह पेड़ का रूप लेंगे
जिससे थाने में आने वाले फरियादी इसी पेड़ के नीचे बैठकर स्वस्थ वा सुंदर हवा ले सकेंगे
पौधे लगाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कमिश्नर ने बताया कि, “आम और खास, हर कोई वातावरण को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण के प्रति अपना समर्पण दिखाकर इस तरह की छोटी-छोटी सी चीजें करके भी अपना योगदान दे सकता है.”
आने वाली पीढ़ियों को भी फायदा होगा
कमिश्नर ने बताया कि, “वृक्षारोपण से न सिर्फ हरियाली को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्वच्छ हवा, स्वास्थ्य और प्रदूषण के कम होने के लिहाज से भी पेड़ लगाना बेहद महत्वपूर्ण है. इसीलिए इस तरह की पहल को और बढ़ावा दिया जाना और इसमें लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है.”

अगर हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे तो उसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को भी होगा और यही वजह है कि आज की पीढ़ी को पर्यावरण पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी को भी इसका फायदा मिले”

इस मौके पर कमिश्नर के अलावा ए डी सी पी बसंत लाल, एसीपी विकाश पांडे,थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह सहित पूरे थाना का फोर्स मौजूद रहा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh