कानपुर- मानसून आते ही नगर टापू बन जाता है नगर में जगह-जगह जलभराव होता है। इस समस्या से निबटने के लिए पूर्व पार्षद मुरसलीन खान भोलू ने पहले से ही आने वाली समस्या का समाधान करना शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 110 की पार्षद शबनम बानो के पति व पूर्व पार्षद मुरसलीन खान भोलू ने मानसून शुरू होते ही अपने क्षेत्र के नालों की सफाई कराना शुरू कर दिया है।जिससे बारिश शुरू होने पर उनके क्षेत्र में कहीं जलभराव की समस्या ना उत्पन्न हो सके।
इस संबंध में मुरसलीन खान भोलू ने पत्र को बताया वार्ड 110 की सकरी गलियों में जलभराव से क्षेत्रीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था,इसी कारण बारिश शुरू होने से पूर्व ही नाला सफाई करा दिया है जिससे वार्ड 110 की जनता को जलभराव के कारण कोई समस्या ना उत्पन्न होने पाये।
समय से पूर्व नाला सफाई कराने पर क्षेत्रीय निवासी आदि लोगो ने मुरसलीन खान भोलू का धन्यवाद किया,तो वहीं क्षेत्र की जनता ने कहा अगर इसी तरह सभी पार्षद अपनी जिम्मेदारी का समय से निर्वहन करें तो नगर में जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो। इस अवसर पर हफीज़ चाचा, युसूफ प्रधान अगर लकड़ी आरिफ सफाई नायक, तहसीनअंसारी, सैयद शादाब अली, मंजूर चौधरी,जावेद रेडीमेड, आदि लोग मौजूद रहे!


















