समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में देश व प्रदेश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि एवं बढ़ती रोजगारी के विरोध में आज सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल बड़ा चौराहे पर विशाल धरना संपन्न हुआ धरने का संचालन नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज महंगाई चरम सीमा पर है देश व प्रदेश में पेट्रोल डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के कारण महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है देश व प्रदेश में बढ़ती बेतहाशा कमरतोड़ महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है आज पेट्रोल कई राज्यों में शतक लगा चुका है और डीजल भी लगभग शतक के करीब पहुंच रहा है डीजल पेट्रोल के मूल्यों में एक आशा मूल्य वृद्धि से परिवहन भाड़े में बढ़ोतरी होने से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आज बढ़ती महंगाई में आटा ₹26 किलो कड़वा तेल ₹ ₹200 लीटर रिफाइंड ₹170 लीटर अरहर की दाल ₹130 किलो उर्द की दाल ₹180 किलो मूंग की दाल ₹120 किलो आदि रोजमर्रा की जनता के उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं इस भर्ती बेतहाशा महंगाई में गरीब जनता एवं मध्यम वर्गीय परिवार को अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है मध्यम वर्गीय परिवारों को भूखों मरने की नौबत आ गई है देश व प्रदेश में रोजगार नौकरी व्यापार सब चौपट हो गया है। धरने में प्रमुख रूप से डॉ इमरान, अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, आसिफ कादरी, वरुण मिश्रा, मिंटू यादव, संजय सिंह, आशू खान, नंदलाल जायसवाल, संजय सिंह पटेल, केके मिश्रा, एडवोकेट वरुण मेहता, अनवर मंसूरी, जावेद जमील, हाजी इखलाख अहमद बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान : डॉ इमरान


















