Advertisement

आओ जीवन बचाये रक्तदान करे

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रास सोसाइटी कानपुर द्वारा ओमकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर जवाहर नगर में एक रक्तदान शिविर  का आयोजन किया जिसका शुभारम्भ अतुल श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी कानपुर डा संजीव त्यागी अपर पुलिस आयुक्त कानपुर डा नेपाल सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा पालीवाल डा एस के मिश्रा डा अंगद सिंह ,डा पूजा अवस्थी , आर के सफ्फड़ तथा सीमा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शिविर में अपर जिलाधिकारी ने रक्तदान करने वालो में 54 बार रक्तदान करने वाले आर के सफ्फड़ तथा 15 बार रक्तदान करने वाले लखन शुक्ला मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस की भूरि भूरि प्रसंशा की अपर जिलाधिकारी ने कोरोना काल में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित रूप से जो लोग रक्तदान करते हैं वह व्यक्ति ऊर्जावान और रोगों से दूर रहते हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि रक्तदान करने के बाद शरीर में नया रक्त आ जाता है। एक बार रक्तदान देने वाला व्यक्ति 4 लोगों की जान बचाता है इसलिए रक्तदान महादान है
आर के सफ्फड़ सचिव रेडक्रॉस ने बताया एक स्वस्थ व्यक्ति अट्ठारह साल की उम्र से लगाकर 65 साल की उम्र तक साल में तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है यूएचएम ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh