Advertisement

कानपुर प्रेस क्लब केअध्यक्ष अवनीश दीक्षित,महामंत्री कुशाग्र पांडेय

प्रतापगढ़ में हुई पत्रकार की हत्या मामले में कानपुर प्रेस क्लब ने शिक्षक पार्क में किया प्रदर्शन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया एसीएम और एसीपी को सौंपा। घटना की सीबीआई जांच व पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दिये जाने की मांग की गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित व महामंत्री कुशाग्र पांडेय ने कहा कि मृतक पत्रकार को शराब माफियाओं ने धमकी दी थी और घटना को अंजाम दिया गया। सच को सामने लाने के लिए शराब माफियाओं ने ऐसा जघन्य अपराध किया है और प्रशासन उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अभिलाष बाजपाई, उपाध्यक्ष सुनील साहू, मोहित वर्मा,इब्ने हसन ज़ैदी,चंदन जायसवाल, अभिनव श्रीवास्तव,पिंटू आदि फुरकान खान रमन गुप्ता अजय गुप्ता हनी जायसवाल विवेक पांडेय उर्फ सोनू पांडेय राहुल वाजपेई आदि मौजूद रहे

Reporter-Anand Sharma

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh