कानपुर थाना बाबू पुरवा अंतर्गत मकान नंबर 131/265 बेगम पुरवा निवासिनी सबीना पत्नी मो साकिब ने बताया की उक्त मकान को मेरे जेठ जावेद ने अफसर आलम से 3 अगस्त 19 को खरीदा था पूरा पैसा देने के बाद अफसर आलम ने रजिस्टार ऑफिस में रजिस्ट्री किया मेरे जेठ ने नगद रुपए के अलावा 1 चेक 8 लाख की और दो चेके चार=चार लाख की दिया था जिस पर 8 लाख की चेक भुगतान हो गई 4=4 लाख की दो चेको का भुगतान नगद कर दिया जिस पर अफसर आलम की पत्नी तरन्नुम ने एक चेक चार लाख की कहा की दो-तीन दिन बाद आएंगे चेक वापस कर देंगे उस समय गवाह के तौर पर मो यूनुस नेता व गुड्डू मौजूद थे परंतु तरन्नुम ने चेक वापस नहीं किया पैसे पर नियत खराब करके फर्जी चेक बाउंस का मुकदमा मेरे जेठ जावेद के खिलाफ न्यायालय में दाखिल कर दिया इतना ही नहीं शातिर महिला तरन्नुम उसके पति ने मकान में एक कमरा कब्जे में दिया है पूरे मकान में किराएदार बसाकर अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं पीड़ित परिवार को दबंगों से जान से मरवा देने की धमकी दी जा रही है पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है आज पीड़ित सबीना ने पुलिस आयुक्त से लेकर मुख्यमंत्री को ई-मेल डाक द्वारा प्रार्थना पत्र भेजकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही व सुरक्षा के साथ अपने घर पर बसाने की मांग की है।
दबंगों से घर छोडने वाले पीडित परिवार ने मुख्यमंत्री से किया सुरक्षा के साथ घर पर बसाने की मांग


















