Advertisement

सपाइयों ने स्व0 पूर्व विधायक बाबू बदरे की पुण्यतिथि मनाई

कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में आज पूर्व विधायक मरहूम बाबू बद रे की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई इसका संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया

श्रद्धांजलि सभा में विचार गोष्ठी में नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने अपने संगठन के पदाधिकारियों और उनके पुत्र यूनुस बदरे ने सर्वप्रथम मरहूम बाबू बदरे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके उपरांत वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने अपने संबोधन में बताया कि मरहूम बाबू बद रे समाज के दबे कुचले दीन दुखियों के मसीहा थे उन्होंने कानपुर शहर में कॉटन मिल से अपना राजनीतिक जीवन आरंभ किया वह मजदूरों और नगर की समस्याओं महंगाई बेरोजगारी पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सैकड़ों बार जेल गए 1957 एवं 58 में वह पहली बार तलाक महल वार्ड से भारी मतों से पार्षद चुने गए 1967 68 में आर्य नगर विधानसभा से विधायक चुने गए वह 1977 ,78 में पुनः दोबारा विधायक चुने गए उन्होंने कब्रिस्तानओ में सर्वप्रथम बिजली की व्यवस्था की थी उनके आगे चाहे जितनी बड़ी समस्या हो उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया समाज के दबे कुचले दीन दुखियों को समाज में न्याय दिलाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे उन्हें मजदूरों का मसीहा एवं मजदूर नेता भी कहा जाता था मजदूरों को उनके हक दिलाने के लिए उन्होंने कई बार सड़कों पर निकल कर आंदोलन के माध्यम से मजदूरों को उनके हक दिलवाए
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिटू ठाकुर,अजय यादव अज्जु यूनुस बदरे शकील सिद्दीकी अजय श्रीवास्तव अन्नू गुप्ता राजू पहलवान इशरत अली जकी उद्दीन पप्पू मिर्जा मोहम्मद नसीम अनिल मिश्रा सदाकत हुसैन सलीम भाई सनी निगम मोहम्मद शेखू आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh