Advertisement

शोभन सरकार के नेहरीबरी आश्रम में वार्षिकोत्सव का आयोजन

कानपुर नगर -मंगलवार को कानपुर देहात के शोभन धाम के नहरीबरी आश्रम में बजरंगबली जी का वार्षिकोत्सव का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित किया गया वैश्विक महामारी करोना को देखते हुए नहरीबरी आश्रम के महंत विनोद मिश्रा ने मारुती यज्ञ हवन का आयोजन किया विनोद मिश्रा ने बताया कि मारुती यज्ञ हवन के आयोजन से कोरोना जैसी महामारी से भारत और संपूर्ण विश्व को राहत मिलेगी आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया पूजा अर्चना व भंडारे का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया विनोद मिश्रा ने बताया कि वह जिम्मेदारी लगभग 40 वर्षों से निभा रहे हैं प्रतिवर्ष इस तरह का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता था तथा रामलीला का भी मंचन किया जाता था लेकिन वैश्विक महामारी के चलते रामलीला का आयोजन इस वर्ष नहीं किया गया वार्षिक उत्सव में पनकी मंदिर के महंत व राज्यमंत्री नीलिमा कटियार व जिला पंचायत सदस्य व अनेक अधिकारी गण उपस्थित दिखे आश्रम में भजन कीर्तन निरंतर 1 सप्ताह से चल रहा है विनोद मिश्रा ने बताया कि आप समस्त व्यवस्था उनके द्वारा ही की जाती है

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh