हुलागंज और उसके आसपास के तमाम क्षेत्रों में नगर निगम की एक टीम और क्षेत्रीय पुलिस द्वारा ये कह कर कारखाने बन्द करने को कहा गया कि इनसे प्रदूषण हो रहा है और वो कहीं और जा कर काम करें एक्सप्रेस रोड पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल संगठन महामन्त्री रोशन गुप्ता की अध्यक्षता में पेठा बताशा व्यापारियों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें ये निर्णय लिया गया कि व्यापारी नगर आयुक्त से मिल कर ये माँग करेंगे कि जब तक उनको कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था न मिल जाये तब तक उन्हें काम करने की अनुमति दी जाए। क्योकि यदि तुरन्त कारखाने बन्द कर दिए जाते हैं तो लगभग चार हजार लोग बेरोजगार हो जाएंगे और इनसे जुड़े सैकड़ो परिवारों को रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे बैठक में प्रमुख रूप से रज्जन दीक्षित महेश गुप्ता पवन दीक्षित जीतू गुप्ता मनीष गुप्ता नितिंन राठौर मनोज गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पेठा, बताशा, व्यपारियों के लिए नगर आयुक्त से कुछ समय की मांग जाएगी छूट


















