Advertisement

निर्वाचित नव कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ,सम्पन्न।

लाठी मोहाल व्यापार मण्डल की वर्ष 2021-22 के लिए निर्वाचित नव कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज बाजार के मैदान में सम्पन्न हुआ। मुकुन्द मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल, विधायक सलिल विश्नोई, विधायक अमिताभ बाजपेयी जी, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने नव कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। चेयरमैन विजय राठौर, अध्यक्ष विनोद सेठ, महामंत्री अरुण तिवारी, कोषाध्यक्ष हरीश जैन उपाध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता, नरेश चन्द्र मंत्री अरविन्द शुक्ल, अतुल अग्रवाल, विजय सिंह कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दीक्षित, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, पवन जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, निलेश जायसवाल, शिवेन्द्र गुप्ता, शुभम जैन ने शपथ ग्रहण की। चुनाव अधिकारी उमेश अग्रवाल, नटवर मिश्रा, एनडी तिवारी का सम्मान किया गया। बाजार के वरिष्ठ दुकानदार उद्यमी, समाजसेवी रामचन्द्र गुप्ता गजक वाले का व्यापारी रत्न से समान किया गया। विधायक अमिताभ बाजपेयी ने क्षेत्र के विकास में बाजार के सड़क निर्माण व सुंदरीकरण का वादा किया। पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने लाठी मोहाल के साथियों के साथ पुरानी यादों को जोड़ते हुए हमेशा उपलब्ध रहने की बात की कानपुर उघोग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष टीकम चन्द जैन, रामेश्वरम गुप्ता लाला भईया, विनोद गुप्ता, विजय पांडेय, मणिकांत जैन, संत मिश्रा, पार्षद विजय ओमर, विकास जायसवाल, दीपक शर्मा, अनुज गुप्ता सहित क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh