Advertisement

दलित अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर : डॉ इमरान

 

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष दिनेश मौर्या के नेतृत्व में 7 अगस्त 1990 को मंडल कमीशन दिवस की रिपोर्ट लागू करने की घोषणा दिवस पर मंडल दिवस के रूप में मना कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दुर्भाग्यवश पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए गठित मंडल कमीशन की समस्त संस्तुतियों लागू नहीं की जिसके चलते इस वर्गों को उचित हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। बी पी मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए वर्तमान की भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। पिछड़े दलित अल्पसंख्यक और महिला के साथ बर्बरता पूर्वक अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर है। डॉ इमरान ने आगे बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं पिछड़ों और अल्पसंख्यकों दलितों आदिवासियों के बारे में तुच्छ सोच के कारण पिछड़ों आदिवासियों और शिक्षकों के अधिकार खतरे में है उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मंडल कमीशन की नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 27% आरक्षण में भी वर्तमान सरकार पिछड़ों की अनदेखी कर रही है। ज्ञापन देने वालों में सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान, अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, आसिफ कादरी, दिनेश मौर्या, वरुण मिश्रा, संजय सिंह, नन्दलाल जायसवाल, मिंटू यादव, आशू खान, संजय सिंह पटेल, केके मिश्रा, जावेद जमील, हाजी इखलाख अहमद बब्लू, एडवोकेट वरुण मेहता, अनवर मंसूरी, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh