Advertisement

शेखर बने संगठन मंत्री कानपुर मण्डल सपा व्यापार सभा के

सपा व्यापार सभा कानपुर मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता विधायक अमिताभ बाजपेई के मार्गदर्शन में 2022 विधानसभा चुनाव में व्यापारी समाज को एकजुट कर अखिलेश सरकार बनाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए है। मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने कहा  सपा व्यापार सभा व्यापारियों को जुड़ने का कार्य तेजी से करती रहेगी और सन 2022 में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार को बनवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी क्रम में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक सहारनपुर संजय गर्ग की संस्तुति से आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई एवं कानपुर मण्डल अध्यक्ष रोशन गुप्ता के द्वारा शेखर गुप्ता संगठन मंत्री और दीपक कुमार सचिव  पद पर मनोनीत किये गए। मुख्य रूप से उपस्थित महेश गुप्ता, नितिन राठौर, अतुल श्रीवास्तव मुकेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh