कानपुर, आगामी 2022 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने अनुसूचित जाति को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है चुनावी माहौल गर्म है भाजपा अपना वोट बैंक मजबूत करने में जुटी है ऐसे तो वर्तमान में भाजपा की सरकार प्रदेश और केंद्र में चल रही है लेकिन वोट बैंक मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रयासों में लगी है देखना यह है 2022 में सरकार किसकी बनती है इसी संदर्भ में केडीए सदस्य राम लखन रावत को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घोषित किया ! भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार एक बार फिर से सरकार बनाएगी! संगठन पर बाल काल से कार्यरत है वर्तमान में कैरियर बोर्ड मेंबर एवं इटावा जिला प्रभारी रहे राम लखन रावत ने राष्ट्रीय प्रदेश क्षेत्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया ! इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष अरविंद सिंह , संतोष सिंह, अजीत श्रीवास्तव मनोज भदोरिया संजय लाल जी अरुण दुबे सतीश शुक्ला काशीनाथ हरविंदर सिंह मंडल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे!
केडीए सदस्य बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, स्वागत


















