Advertisement

– बीते दिनों महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करना महँगा पड़ गया है। अभद्र भाषा पर राजनीति का दौर लगातार जारी है अब इसकी गूंज कानपुर तक सुनाई दी। जहां पर कानपुर शहर की पहली नागरिक महापौर प्रमिला पांडे ने आपत्ति जताते हुए उद्धव ठाकरे के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में एफ आई आर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। गुस्साई महापौर ने कहा कि इस तरह के औंधे पर बैठकर किसी सीएम के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करना अशोभनीय है। हम भाजपाई चुप बैठने वाले नही हैं, क्योंकि उन्हें ये कुर्सी विरासत में मिली है। और यूपी के मंत्री को जनता के बीच मेहनत कर  पद मिला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को किसी के मान सम्मान और जनता के दुख दर्द का अंदाजा नहीं है। शायद इसीलिए सत्ता के नशे में चूर उद्धव ठाकरे आए दिन इस तरह के बयान बाजी के चलते चर्चा में बने रहते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh