Advertisement

खादी ने 8 प्रतिशत व्यापार जगत में बढ़ौती की : जयप्रकाश गुप्ता

 

तरुण ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता सदस्य खादी ग्राम उद्योग आयोग मध्य क्षेत्र सदस्य प्रथम आगमन कानपुर खादी आयोग संस्थाओं की समीक्षा ली। समिति अध्यक्ष के के पांडे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं संस्था का अवलोकन कराया। कोरोना महामारी के दौरान खादी संस्थाओं को क्या-क्या समस्या आई थीं। उसके लिए समीक्षा बैठक की संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ तरुण ग्राम विकास समिति का निरीक्षण किया। तरुण ग्राम विकास समिति अवलोकन के दौरान कम कीमत में खादी उत्पादों को जनता को उपलब्ध कराने का काम किया। उसकी बहुत प्रशंसा की और अपेक्षा की भविष्य में भी यह संस्था खादी को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम करेगी। कोरोना महामारी के दौरान पिछले वर्षों की अपेक्षा खादी ने 8 प्रतिशत व्यापार जगत में बढ़ौती की यह बहुत बड़ी बात है। जहां दुनिया के व्यापार कोरोना से प्रभावित हुए वही खादी ने सफलता की बुलंदियों पर अपने झंडे को गाड़ कर दिखाया। मुख्य रूप से उपस्थित के के पांडे, पंकज पांडे, नीरज पांडे, रमाकांत मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, प्रिया मिश्रा, राम जी शुक्ला, प्रिया बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh