भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि गोविंदनगर विधानसभा में पनकी मण्डल की बैठक कर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा अर्मापुर नहर के ऊपर बनें नये पुल का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होना निशित हुआ है। एवं सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त गोविंदनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य के विचारों को सुनने हेतु योजना बनाते हुये। विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला, विस्तारक अमन मिश्र, मण्डल अध्यक्ष,चन्द्रमणि चौबे, नगर पार्षद दीपक सिंह, सत्येंद्र पाण्डे, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये योजना बनाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बनाई रणनीति


















