Advertisement

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुजिन्दर सिंह कानपुर महानगर के अध्यक्ष घोषित

कानपुर,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,कानपुर की आम सभा में  सरदार गुरुजिन्दर सिंह  कानपुर महानगर अध्यक्ष घोषित किया।एक सप्ताह में पूरी महानगर कमेटी घोषित होगी ,वाणिज्यकर की सचलदल इकाइयों , फ़ूड विभाग व अन्य सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष किया जाएगा।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,कानपुर की आम सभा में टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सरदार गुरुजिन्दर सिंह को कानपुर महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया ।कहा कि एक सप्ताह में पूरी महानगर कमेटी घोषित होगी इसके लिए आम सभा मे मौजूद क्षेत्रीय व्यापार मंडलों से उनकी बाज़ारो से नाम मांगे गए ।
तय हुआ कि वाणिज्यकर की सचलदल इकाइयों , फ़ूड विभाग व अन्य सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष किया जाएगा ।।आम सभा की अध्यक्षता लकड़ी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने की।सभा मे प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मित्तल,प्रदेश संगठन मंत्री श्याम कनोड़िया,अजय बाजपेई, राजे गुप्ता प्रेम गुप्ता, विजय गुप्ता श्याम शुक्ला, संजय मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव,टिम्बर अध्यक्ष रमाकांत शर्मा,लोहा से जितेन्द्र सिंह ,महेश सोनी व मनीष गुप्ता सलोने,मो खालिद ,ओमप्रकाश वाधवानी ,प्रवीन दीक्षित ,मो अतहरुद्दीन ,सहीर अली,अनुरंजन त्रिपाठी आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh