Advertisement

डेंगू से बच्चों को बचाने के लिए बंद हो स्कूल : एमवाईजी

कानपुर , मोहम्मदी यूथ ग्रुप की कानपुर में डेंगू के कहर को लेकर एक आपात बैठक कर्नलगंज में ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में हुई जिसमें कानपुर में डेंगू के कहर से निजात के लिए जिला प्रशासन को सुझाव व लापरवाही बरतने वाले विभागों पर कार्यवाही व नगरवासियों से सावधानी बरतने की अपील की गयी! इस बार उससे दूरी बनाकर स्वास्थ्य विभाग ने कानपुर में डेंगू-मलेरिया वायरल को बढ़ाने में भरपूर सहायता की हैलट, उर्सला, कांशीराम अस्पतालों में एक-एक बेड पर 2-3 मरीज़ों को रहना पड़ रहा है बच्चों की संख्या सबसे अधिक है इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा प्राइवेट अस्पतालों का भी बुरा हाल है। वक्ताओं ने कानपुर नगर की आवाम से अपनी व अपने घर व घर के बाहर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें घर में पानी इकट्ठा न होने दे कूलर व नालियों में जमा पानी प्रतिदिन निकाले उसे साफ रखें, खिड़की-दरवाज़े बंद रखें, मच्छरदानी का उपयोग करे, बच्चों को फुल शर्ट और पैंट पहनाए, कोल्डड्रिंक्स, आईस्क्रीम, ठंडा पानी से परहेज़ करे, बच्चों के कपड़े प्रतिदिन बदलने, 5-12 वर्ष के बच्चों को स्कूल भेजने से बचने की अपील की। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में जिलाधिकारी आलोक तिवारी व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से डेंगू वायरल से बचाव के कदम स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को देने कानपुर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने, फागिंग कराने, सड़को की दशा सुधारने, कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद करने व नगर निगम/स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश देने की मांग की।बैठक में इखलाक अहमद डेविड, मोहम्मद वसीम, निहाल अहमद, अकीब खान, इदरीस अहमद, मोहम्मद सैफ, एजाज़ रशीद, गुफरान अहमद आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh