Advertisement

हीमोफीलिया जागरूकता एवं फिजियोमेरेपी वैम्प का आयोजन

कानपुर,हीमोफिलिया सोसाइटी कानपुर द्वारा स्वरूप नगर हीमोफीलिया जागरूकता एवं फिजियोमेरेपी वैम्प का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ डॉक्टर सुनील तनेजा जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सोसाइटी में सह सचिव कमल जी ने डॉक्टर सुनील तनेजा को सम्मानित किया जाने हीमोफीलिया बीमारी के विषय में बताया कि सीमोफीलिया एक अनुवासिक रक्त विकार है जिसमें चोट लगने की स्थिति में रक्तस्राव बंद नहीं होता है। इस स्थिति में मरीज को पदी हीमोफीलिया फैक्टर के इंजेक्शन देकर रक्तस्राव को रोका जा सकता है, ये लाइलाज बीमारी है लेकिन थोड़ी सी सावधानी और दैनिक एक्सरसाइज से मरीज लगभग सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने हीमोफीलिया मरीजों को इससे बचाय हेतु सावधानियों के विषय महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर लखनऊ से आयेई हो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनीष मिश्रा को सोसाइटी के चेयरपर्सन सम्मानित किया। इस कैम्प में कुल 60 से अधिक मरीज आए जिनका निशुल्क चेकअप डॉक्टर सुनील तनेजा द्वारा किया गया।
सैमोफीलिया सोसाइटी कानपुर के सचिव राजेश भसीन, प्रेसिडेंट प्रयीण सेठ उपाध्यक्ष दीपक सिंह जी ने सभी मरीजों से बात करके उन्हें भरोसा दिलाया कि हीमोफीलिया सोसाइटी प्रत्येक मरीज के साथ हमेशा खड़ी है उन्हें समस्या होने पर वो किसी भी समय सोसाइटी से संपर्क कर सकते हैं, सोसाइटी निश्चित रूप से उनकी मदद करेगी। इस अवसर पर, सपन जी हिमांशु सक्सेना, हिमाशु गुप्ता, मोहसिन, फैज आलम, प्रघुमन, लवकुश , विष्णु मिश्रा आदि मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh