Advertisement

शिक्षक सम्मान समारोह में ज्योति बाबा ने भारत के बचपन को स्वस्थ बनाने की दिलाई शप

कानपुर l भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाए जा रहे शिक्षक दिवस की सार्थकता तभी होगी जब हम गुरुजन सामूहिक रूप से राष्ट्र के बचपन को नशा,प्रदूषण व कुपोषण मुक्त बनाने हेतु संकल्पित मन से प्रयास शुरू कर दें,उपरोक्त बात लोक कल्याण सेवा समिति द्वारा सेंट्रल बैंक बिल्डिंग गांधीग्राम स्थित हाईटेक एजुकेशन में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के बाद कोरोना गाइडलाइंस के तहत हुई स्वास्थ्य सभा में मुख्य अतिथि संबोधन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कही,ज्योति बाबा ने आगे कहा कि किसी भी राष्ट्र की सर्वांग उन्नति में शिक्षक की प्रथम भूमिका होती है इसीलिए जो राष्ट्र आज विकसित देशों की श्रेणी में हैं उनमें गुरुजनों का आदर,सत्कार व सम्मान के साथ राष्ट्रीय चरित्र सर्वोपरि है इससे पूर्व समिति के पूर्व सचिव स्वर्गीय रामकिशोर शुक्ला को मरणोपरांत उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सम्मानित किया गया जिसे उनकी पुत्री विभा बाजपेई ने ग्रहण किया,शिक्षक सम्मान समारोह की श्रंखला में प्रमुख रूप से गोमती प्रसाद शर्मा व कवि मनोज सहगल जोश हिंदुस्तानी को सम्मानित किया गया,इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि योग गुरु ज्योति बाबा को पिछले 35 वर्षों से नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के लिए अध्यक्ष आर के त्रिपाठी व सचिव हरदीप सिंह सहगल तथा लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया,अंत में सभी को स्वस्थ युवा भारत की शपथ योग गुरु ज्योति बाबा ने दिलाई, कार्यक्रम का भव्य संचालन सचिव हरदीप सिंह सहगल व धन्यवाद आरके त्रिपाठी ने दिया,समारोह में प्रमुख शिक्षक गुरुजन वी0सी0द्विवेदी,वी एन पांडे,नारायण मिश्रा,राम समझ गुप्ता,महेश तिवारी आदि थे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh