भाजपा समर्थक संघ अल्पसंख्यक के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान को उनके कैंप कार्यालय में पीड़ित नसीम आरिफ निवासी कंघी मोहाल ने ज्ञापन दिया। आरोप लगाते हुए नसीम आरिफ ने कहा कि सपा विधायक विधायक व उनके चाचा ने उसका जाजमऊ वाजिदपुर में 200 वर्ग गज का प्लाट है। जिसमें विधायक उसके चाचा ने 2016 में कब्जा कर लिया था। तथा जब पीड़ित नसीम आरिफ ने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। वही अकील अहमद खान ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। भू माफिया और गुंडे बदमाशों का शासन खत्म हो चुका है। पीड़ित की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और उसको न्याय दिलाया जाएगा।
पीड़ित ने लगाई न्याय के लिए गुहार


















