Advertisement

शराब मे जहर मिलाकर पिलाने से मौत – परिजन का आरोप

चकेरी – जाजमऊ के वाजिदपुर इलाके का रहने वाला संजय निषाद 46 वर्ष की सोमवार सुबह शराब पीने से हालत बिगड़ गई थी। शाम करीब 5 बजे अचानक ज्यादा हालत ख़राब होने से परिवारजनो द्वारा नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गए जहा हालत गंभीर देख दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। उसके बाद परिवारजन रात करीब 9 बजे काशीराम ले गए जहा उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेजा। वही आरोपी फरार है।

परिवारजन का आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक करीब 4 माह से साथ मे घूमता और नशेबाजी करता है। सुबह शराब मे कुछ मिलाकर पिला दिया था जिससे हालत गंभीर हो गई। सही समय से उपचार ना मिलने से मौत हो गई।

*कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट*

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh