Advertisement

प्रधान श्रीकांत त्रिपाठी ने पनकी मंदिर में कराया भंडारा

कानपुर नगर। मंगलवार के दिन पनकी धाम स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्त अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण  होने के पश्चात बाबा बजरंगी को भोग अर्पण कर प्रसाद वितरित करते हुए नजर आए। इसी श्रंखला में सिंहपुर कछार के नवनिर्वाचित प्रधान श्रीकांत त्रिपाठी ने भी प्रधान पद पर चुनाव जीतने के बाद पनकी धाम में भंडारे का आयोजन किया और बाबा से कामना की कि वह इसी तरह समाज सेवा अपने जीवन में आगे भी करते रहे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भंडारा वह हर वर्ष कराते हैं और आगे भी बाबा बजरंग बली की मर्जी से ही भंडारा आगे भी चलता रहेगा।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh