Advertisement

हृदय रोगियों को अब मिलेगा शहर में इलाज

कानपुर। हृदय रोगियों को उपचार कराने के लिए अब शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है,ऐसे रोगियों के लिए नारायणा हेल्थ के सीनियर डॉक्टर वेदांता हॉस्पिटल में ओपीडी शुक्रवार से शुरू करने जा रहे हैं वह महीने के चौथे शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों को देखेंगे, जबकि डॉक्टर रचित सक्सेना महीने के प्रथम शुक्रवार को मरीजों से परामर्श करेंगे। यह जानकारी नारायणा हेल्थ के रीजनल डायरेक्टर कमांडर नवजीत बाली ने बताया कि नारायणा हेल्थ मरीजों को किफायती दरों में उपचार कराती आ रही है और आगे भी अत्याधुनिक उपचार कराती रहेगी वेदांत अस्पताल के चेयरमैन गोविंद त्रिवेदी ने कहा कि ओपीडी के शुरू होने से शहर वासियों को किफायती दरों में बेहतर उपचार मिलेगा। उन्होंने वेदांता हेल्थ के सभी सीनियर डॉक्टरों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है, जिसका फायदा हृदय रोग ग्रसित मरीजों को मिलेगा।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh