Advertisement

प्रेम प्रकाश आश्रम में कोविशील्ड टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया

 

कानपुर नगर मे श्री प्रेम प्रकाश आश्रम कौशलपुरी में दिनांक 6,7 सितंबर सोमवार एवं मंगलवार को श्री प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली द्वारा कोविशील्ड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें CMO Dr. नेपाल सिंह जी एडिशनल CMO Dr. A.K. कनौजिया एवं Dr. अंजुल गुप्ता जी टीम सहित तथा श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के संत साईं श्री भोलाराम जी, स्वामी सर्वचेतन महाराज जी के द्वारा वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया जिसमें 18 वर्ष उम्र से ऊपर व्यक्तियों ने सफलतापूर्वक टीकाकरण करवाया। टीकाकरण कैंप में कोविशील्ड वैक्सीन के फर्स्ट डोज़ और सेकेण्ड डोज़ लगाए गए।इस उपलक्ष्य में श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के संत साईं श्री भोलाराम जी ने सभी को भक्ति एवं सेवा के पथ पर चलते हुए सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की एवं संदेश दिया कि इस कोरोना महामारी के विरुद्ध सरकार के इस प्रयास में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए तथा अपनी तथा सभी की सुरक्षा के लिए वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।इस अवसर पर श्री प्रेम प्रकाश आश्रम कौशलपुरी कानपुर की पुरुष सेवा मण्डली एवं महिला सेवा मण्डली एवं समस्त सेवादार उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh