नर्चर इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर में कानपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन व सक्षम के तत्वाधान में नेत्रदान को प्रेरित करने के लिए बच्चों व शिक्षकों के साथ एक रैली व गोष्टी का आयोजन किया गया रैली मे बच्चों ने सभी नगर वासियों से अपने परिवार के संबंधी की मृत्यु के उपरांत नेत्रदान करने के लिए निवेदन किया इस मौके पर सक्षम प्रांत अध्यक्ष डॉ शरद बाजपेई ने बच्चों को नेत्रों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की बीमारियों के विषय में बताया किस तरीके से हम इसका बचाव कर सकते हैं बच्चों ने डॉक्टर से नेत्र से संबंधित बीमारियों के विषय में कई सवाल भी पूछे जिसका डॉ शरद ने जवाब दिया वहीं सक्षम की काम्बा प्रभारी व जीएसवीएम की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शालिनी मोहन ने बताया कि किस तरीके से 6 घंटे के अंदर मृत शरीर से कॉर्निया निकालकर नेत्र बैंक में सुरक्षित रख लेते हैं उसके बाद उसी उम्र के जीवित नेत्रहीन व्यक्ति को ट्रांसप्लांट कर देते हैं इस पूरे तरीके को स्कूली बच्चों ने बहुत ही गौर से सुना इस मौके पर सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि जीते जी रक्तदान जाते-जाते नेत्रदान यह संदेश घर-घर तक पहुंचाना चाहिए और इसको हम सभी सीबीएसई स्कूल में असेंबली के समय हमारे शिक्षक बच्चों से महीने में एक बार चर्चा करेंगे और साथ ही साथ उन्होंने सक्षम व केपीएसए के इस तरीके के सामाजिक कार्यों को करने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की कार्यक्रम का समापन स्कूल की प्रधानाचार्य रितु चित्रांशी ने सभी को धन्यवाद देकर किया इस कार्यक्रम में मुख्यतया केपीएसए से मयंक बाजपेई सचिन चित्रांशी, अमर प्रीत सिंह, युसूफ बेग, वह सक्षम से आशुतोष बाजपेई प्रशांत मिश्रा अभिषेक शुक्ला, योगेश बाजपेई एवं नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे व शिक्षक गण उपस्थित रहे



















