Advertisement

यूनियन नेता समीर ने गोदी मीडिया और केंद्र की सद्बुद्धि के लिए माँ पीतांबरा से लगाई गुहार

 

शनि प्रदोष के अवसर पर ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई के साथ में माँ पीतांबरा के दरबार दतिया पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रो के उच्चारण के साथ माँ पीतांबरा की पूजा-अर्चना करी। उसके बाद सभी ने धूमावती देवी के दर्शन करें और देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार और उसके अंध भक्तों एवं गोदी मीडिया को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए माँ पीतांबरा और माँ धूमावती से प्रार्थना करी। इस दौरान समीर बाजपेई ने कहा कि गोदी मीडिया पूरी तरह से केंद्र सरकार की चटुकारिता में लगा हुआ है। केंद्र सरकार सारी धरोहरों को बेच रही है और गोदी मीडिया इसके खिलाफ बोलने के बजाय सरकार की वकालत करने में लगा हुआ है। गोदी मीडिया का यह रवैया देश को पीछे ले जाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा जब तक केंद्र सरकार के साथ उसके अंध भक्तों और गोदी मीडिया को सद्बुद्धि नहीं आ जाती,तब तक वे माँ पीतांबरा के दरबार में विभिन्न अवसरों पर आ कर गुहार लगाते रहेंगे। प्रतिनिधमंडल में मुख्य रूप से समीर बाजपेई, जे. पी. शर्मा, हरीचंद, सनी शर्मा, राहुल अवस्थी आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh