Advertisement

कूड़े और गंदगी के विरोध में दिया में दिया धरना

कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल व किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष कमल उत्तम के नेतृत्व में कानपुर नगर निगम ए टू जेड व कूड़ा घर घनी आबादी मकानों व बाजारों के बीच में होने के वजह से डेंगू व मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है ए टू जेड कूड़ा घर हटाने के विरोध में धरना प्रदर्शन आयुर्वेदिक मैदान साइड नंबर वन चौराहा किदवई नगर में किया गया। आरोप लगाते हुए अध्यक्ष कमल उत्तम ने कहा कि यहां पर घनी आबादी व व्यापारियों का गढ़ होने के साथ नगर निगम का कूड़े घर व ए टू जेड का अड्डा बना होने की वजह से यहां की आम जनता व्यापारी समाज डेंगू और मलेरिया से ग्रस्त होकर रहने को मजबूर हो रहा है और बीमारियां बढ़ रही है जिससे कि आज क्षेत्रीय जनता व्यापारी समाज ने धरना प्रदर्शन देकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन का संचालन चेयरमैन विजय शुक्ला ने किया। कूड़े घर होने से व्यापार में गंदगी व सूअरों का रोडो में आतंक बराबर लगा रहता है आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। मुख्य रुप से प्रमोद जायसवाल पार्षद अनूप शुक्ला पार्षद विजय शुक्ला प्रभु शंकर गुप्ता अब्दुल हमीद अर्पित गुप्ता नरेश नाथ वाणी ऋषभ निगम पप्पू प्रिंस श्याम दीक्षित आदि लोग थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh