Advertisement

सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य का किया स्वागत

 

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कल्याणपुर स्थित पंचायत भवन में किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश सुवाडोर जिला महामंत्री बृजेश कटियार जिला कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद ने सर्वप्रथम सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री श्याम लाल वाल्मीकि का माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात सभी सदस्यों ने उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा कानपुर नगर में सम्मानित सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में एक ग्यारह सूत्रीय प्रार्थना भी आयोग के सदस्य को सौंप कर उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग की, जिसके बाद सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्याम लाल वाल्मीकि ने उनको आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करा दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रिजेश सुवाडोर जिला महामंत्री बृजेश कटियार के साथ जिला कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh