Advertisement

– कानपुर में बुंदेलखंड बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्वजा दीक्षित का चालक पैर में  गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया । दरअसल पार्टी मीटिंग में बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी के काकादेव स्थित आवास पर शामिल होने के लिए आयी थी । जहां वो अपनी लाइसेसी रिवाल्वर ड्राइवर को देकर मीटिंग में चली गयी । मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी वेस्ट ने बताया कि ड्राइवर बाथरूम गया जिस दौरान रिवाल्वर नीचे गिरने से अचानक गोली चल गई और गोली पैर में छूते हुए निकल गई । फिलहाल चालक की हालत खतरे से बाहर है उसका उपचार चल रहा है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh