Advertisement

एडीजी मेजर जनरल राकेश राना द्वारा एनसीसी मुख्यालय का निरीक्षण

 

एनसीसी निदेशालय लखनऊ के एडीजी मेजर जनरल राकेश राना द्वारा एनसीसी मुख्यालय कानपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर के बीएस दलाल द्वारा इस मुख्यालय के अन्तर्गत सम्बन्धित इकाईयों द्वारा कराये गये प्रशिक्षण तथा सामाजिक क्रियाकलाप के सम्बन्धी जानकारी अवगत कराई। तत्पश्चात एडीजी ने सभी यूनिट के कमानअधिकारी पीआई स्टाफ और एएनओ को सम्बोधित किया तथा उनके द्वारा कोरोना काल के दौरान लगाये गये प्रतिबन्धों के बावजूद किये गये उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कानपुर मुख्यालय के एनसीसी कैडेटस के स्तर और उनके द्वारा किये गये प्रमुख कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान एडीजी ने 3 यूपी एअर स्कावडून एनसीसी का भी निरीक्षण किया वहाँ उन्होने माइको लाइट देखा और इकाई द्वारा कैडेटस को प्रोत्साहित करने के लिये सराहना की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh