Advertisement

एसीएमओ को सौपा ज्ञापन दस दिन में होगी सभी समस्या निस्तारित

 

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने एसीएमओ डा एस के सिंह को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग बोर्ड को सुव्यवस्थित ढंग से चलवाने व दिव्यांग वोर्ड के सामने सीवर जल भराव को खत्म करवाने, दिव्यांग बोर्ड में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने की मांग की है| एसीएमओ डा एस के सिंह ने दस दिन मे सभी समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश करने से व्यवस्था खराब होती है। अनाधिकृत व्यक्ति दरवाजे पर जमघट लगा कर खडे हो जाते हैं। जिससे दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने आये दिव्यांगजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है। सोमवार को लगने वाले दिव्यांग बोर्ड में अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती होनी चाहिए| दिव्यांग बोर्ड में कोविड 19 के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही दिव्यांग बोर्ड में व्यवस्था नहीं सुधरी तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आंदोलन को मजबूर होगी। आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, बैभव दीक्षित, सन्तोष विश्वकर्मा, अरविन्द सिंह, बंगाली शर्मा, अर्जुन कुमार, गुड्डी दीक्षित, राम कुमार गुप्ता, गंगासागर आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh